धमधा मे सड़क हादसा, टमाटर से भरी ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत
हेमंत उमरे/ धमधा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार धमधा से दुर्ग मार्ग पर एच पी पेट्रोल पंप के आगे खान ढाबा के पास सड़क हादसा हुआ। टमाटर से भरें ट्रक क्रमांक CG 04-H0504 जो जाताघर्रा से टमाटर लेकर आ रहा था जिसकी चपेट में आने से घायल हो गया।घायल व्यक्ति को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से धमधा के सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान नरसिंह यादव, निवासी ग्राम सहगांव के रूप में हुई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम धमधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
इस मामले में धमधा थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और टमाटर से भरें ट्रक को ड्राईवर सहीत थाना लाया गया और आगे की कार्यवाही की जा रही है।


