गंडई क्षत्रिय महासभा के जितेंन्द्र सिंह राजपूत बने अध्यक्ष 
हेमंत पाल खैरागढ़..... जिले केसीजी के राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादाह पंजीयन क्रमांक 1282 उपसमिति गंडई के पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ. गंडई स्थित रुमझुम होटल में रविवार की सुबह उपसमिति गंडई के 17 पदों के लिए नामांकन फार्म भरा गया
जिसमें गाड़ाडीह से पर्वेक्षक थलेंद्र सिंह बघेल , पीतांबर सिंह राजपूत ने उपस्थित होकर सभी 17 पदों में आवेदन किए अभ्यर्थियों की जांच उपरांत सभी सदस्यों की उपस्तिथि में नव पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र देकर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कराया गया जिसमें उपसमिति गंडई के नव अध्यक्ष जितेन सिंह राजपूत उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर, सचिव सुनील सिंह केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय सिंह , विष्णु सिंह राजपूत केन्द्रीय निर्णायक सदस्य विष्णु सिंह उपसचिव आशीष सिंह चुने गए समस्त नव पदाधिकारियों को उपस्तिथि समाज जनो ने माला पुष्प पहनाकर बधाई प्रेषित किया. चुनाव सम्पन्न होने पश्चात अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत ने चुनाव में सहयोग करने वाले समस्त सामाजिक जनों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया. इसके अलावा दिनेश बेस, हेम सिंह चेतन , संतोष सिंह पथर्रा , संजू सिंह चिरही दी , चंद्रशेखर सिंह पथर्रा, सरपंच राजू सिंह बुंदेली ,समाज के वरिष्ठ नागरिक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे

