हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/ दुर्ग जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा सप्ताह के बजाय पूरे एक महीने सड़क सुरक्षा माह अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत धमधा थाना पुलिस ने विशाल बाइक रैली का आयोजन किया. बाइक रैली में पुलिस और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया.
यातायात नियमों का पालन करने की अपील
बाइक रैली धमधा थाना परिसर से शुरु होकर धमधा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी. रैली के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, अनुशासन का पालन करने, गति सीमा में वाहन चलाने और ट्रैफिक सिग्नलों का सम्मान करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गए. .सड़क सुरक्षा माह के तहत यह बाइक रैली विशेष रूप से हेलमेट के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निकाली गई है.।
अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोटें केवल हेलमेट या सीट बेल्ट न लगाने के कारण होती हैं, जिन्हें आसानी से टाला जा सकता है।
धमधा थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने कहा कि प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है और इसके अंतर्गत लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

