धमधा में कांग्रेस कमेटी ने किया'आर्थिक नाकेबंदी' चक्का जाम:
हेमंत उमरे CG सच तक धमधा / छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी 'आर्थिक नाकेबंदी' चक्का जाम किया किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी व पुर्व कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के निर्देशानुसार धमधा नगर में कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में
विरोध प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक नगर के मुख्य मार्ग पर किया और मुख्य मार्ग को घंटों जाम किया गया।इस कार्यक्रम में
कांग्रेस के माहामंत्री राजिव गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छत्तीसगढ़ की जल, जंगल और जमीन अडानी समूह को बेच रही है, और इस प्रदेश को 'अडानी प्रदेश' बनाने की कोशिश कर रही , जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें केंद्रीय एजेंसियों, खासकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के माध्यम से परेशान किया जा रहा है। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश के जल-जंगल को अडानी को सौंपने की तैयारी की जा रही है, और इसका विरोध करने वालों का मुंह ED भेजकर बंद कराना चाहते हैं, जो कि संभव नहीं है और कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगा।
इस धरना प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य ढालु साहू,शमशिर कुरैशी,रजत नायक,जालम सिंह पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कमेटी धमधा से पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

