घोटवानी मंडल कांग्रेस कमेटी की प्रथम बैठक संपन्न
_पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे बोले - कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही मजबूत होगा संगठन_

धमधा : घोटवानी मंडल कांग्रेस कमेटी की प्रथम बैठक मंगलवार को ग्राम घोंठा में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री रविन्द्र चौबे गरिमामयी उपस्थिति में शामिल हुए।

अपने संबोधन में श्री चौबे ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्षों एवं सभी पदाधिकारियों से संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक जाकर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने और संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार करने को कहा। सम्मेलन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्री शिवकुमार वर्मा, जीवन वर्मा, राजीव गुप्ता, दानेश्वर साहू, जालम सिंह पटेल, मधुसूदन राणा, धर्मेंद्र साहू, आशीष पांडे, शमशीर कुरैशी, जीवन निर्मलकर, देवेंद्र कुमार चंदेल, संगीता यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


