कांग्रेस की निगरानी समिति ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण, किसानों की तीन बड़ी समस्याएँ सामने
हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/रहटादाह धान खरीद केंद्र में कांग्रेस की निगरानी समिति ने आज निरीक्षण कर किसानों से बातचीत की। समिति के सदस्य केशव दास वैष्णव, विक्रांत ठाकुर, ठाकुर राम साहू सहित अन्य सदस्यों ने केंद्र की व्यवस्था की समीक्षा की, जहां किसानों ने तीन गंभीर समस्याएँ बताईं।
पहली टोकन कट नहीं रहे, 80 हजार क्विंटल लक्ष्य के बावजूद टोकन बेहद कम, जिससे धान छुटने की आशंका बढ़ी। दूसरी वाहनों की एंट्री में देरी, देर से प्रवेश के कारण किसानों को रात तक इंतजार करना पड़ रहा है।
तीसरी पंजीकरण त्रुटियाँ, आज अंतिम तिथि होने से परेशानी और बढ़ गई है। समिति ने इन मुद्दों को तत्काल सुलझाने की मांग करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई न होने पर किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

