अग्निवीर विकास उमरे की ट्रेनिंग पूर्ण कर लिटीया सेमरिया पहुंचने पर युवाओं ने किया भव्य स्वागत

लिटिया सेमरिया/ विकासखण्ड धमधा के अन्तर्गत ग्राम छोटे पुरदा के अग्निवीर युवा विकास कुमार उमरे अपनी 7 माह की ट्रेनिंग पूर्ण करके गांव में पहुंचने पर क्षेत्र के सभी युवाओं किक्रेट प्रेमी व हिन्दू युवा मंच के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया ।
आपकों बता दें की विकास कुमार उमरे को दो दिन पहले ही आर्मी ट्रेनिंग सेंटर नाशिक में गौरव पदक से सम्मानित भी किया गया है।
जिसके बाद ट्रैनिंग पुरा कर गांव पहुंचे विकास उमरे का लिटीया सेमरिया सेन चौक पर बाजे गाजे के फुलों की माला व गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र के लोगों ने अग्निवीर में चयनित होने पर उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
इस अवसर पर विकास उमरे ने कहां कि यदि नौजवान युवा लक्ष्य बनाकर कार्य करेंगे तो नौजवान युवा अपने लक्ष्य तक अवश्य पहुंचेंगे ।
विकास उमरे बचपन से ही देश की सेवा करना चाहते थे और साथ ही कालेज के दौरान उन्होंने एन सी सी भी ज्वाइन किया था
उन्होंने सभी मित्रों व क्षेत्र वासियों का स्वागत करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

