अग्निविर की जागेश्वर साहू (जग्गू ) ट्रेनिंग पूर्ण कर देवरी गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

धमधा / विकासखण्ड धमधा के अन्तर्गत ग्राम देवरी के जागेश्वर साहू पिता भंवर लाल साहू के युवा अपनी 7 माह की ट्रेनिंग हैदराबाद में पूर्ण करके गांव पहुंचने पर क्षेत्र के सभी युवाओं व ग्रामीणो ने भव्य स्वागत किया । जागेश्वर साहू का फुलों की माला व गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही क्षेत्र के लोगों ने अग्निवीर में चयनित होने पर उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
इस अवसर पर युवक ने कहां कि यदि नौजवान युवा लक्ष्य बनाकर कार्य करेंगे तो नौजवान युवा अपने लक्ष्य तक अवश्य पहुंचेंगे ।

