अग्निवीर जागेश्वर साहू(जग्गू) के गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

धमधा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम देवरी के अग्निवीर युवा जागेश्वर साहू पिता भंवरलाल साहू अपनी 7 माह के ट्रेनिंग पूर्ण करके गांव पहुंचे
जागेश्वर साहू को 2 दिन पहले ही आर्मी ट्रेनिंग सेंटर गोलकुंडा हैदराबाद में गौरव पदक से सम्मानित किया गया।
देवरी भरनी चौक पर बाजे गाजे के साथ गुलाल लगाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया साथ ही क्षेत्र के लोगों ने अग्निवीर में चयनित होने पर जागेश्वर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

