पर्सनल एक्सीडेंट योजना का मिला लाभ
- 10 लाख की राशि का किया भारतीय स्टेट बैंक ने भुगतान
हेमंत उमरे धमधा - भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा भिन्न प्रकार की योजना अपने ग्राहकों को लाभ पहुंचाने चलाई जाती है जिसमें अंजोर सिंह ठाकुर पिता स्व. केश लाल उम्र 45 वर्ष कन्हारपुरी जिला दुर्ग के निवासी ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा धमधा में पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस की पॉलिसी जमा की थी जिनका 8 फरवरी की रात दुर्घटना से मृत्यु हो गई वही अंजोर सिंह ठाकुर सालाना 500 रुपये अपने पर्सनल खाते से क्लैंम खाते में जमा करते थे कि उनके जाने के बाद उनके परिवार के लिए कुछ राशि उनको प्राप्त हो सके व उनको आर्थिक रूप से उनके जाने के बाद परेशानी का सामना करना ना पड़े उनके परिवारजनों के क्लैम के पश्चात शाखा प्रबंधक एन. राम मुर्मू,विवेक कुमार टोप्पो ने शाखा धमधा में उनके परिवार जन उनकी पत्नी लताबाई ठाकुर पुत्र वीरेंद्र,यशवंत,देवेंद्र को बुलाकर बीमा की राशि 10 लाख का भुगतान किया जिसमें भारतीय स्टेट बैंक शाखा धमधा के कर्मचारी भी मौजूद थे व शाखा प्रबंधक एन. राम मुर्मू ने बताया कि अंजोर सिंह ठाकुर के परिवार को जिस प्रकार योजना का लाभ मिल पाया उसी प्रकार भारतीय स्टेट बैंक में ग्राहकों के लिए कई सारे ऐसे विशेष रूप से ग्राहकों को लाभ दिलाने पालिसी चलाई जाती है जिससे कि उनको व उनके परिवार जनों को आर्थिक लाभ मिल सके ऐसी योजनाओं के बारे में बताना लाभ दिलाने में हम सदैव ग्राहकों के साथ है।

