हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/ कहते हैं मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती,यह करिश्मा कर दिखाया है दुर्ग जिला के विकासखण्ड धमधा स्थित ग्राम कोनका निवासी मेघा निषाद ने इनके पिता नरेन्द्र निषाद व माता निता निषाद है । मेघा अपने परिवार सहित गांव में खुशियां लेकर आई हैं। नवरात्र के दुसरे दिन बेटी मेघा ने अपने माता-पिता और भाई-बहनों को एक खास तोहफा दिया।
मेघा का इंडियन नेवी में अग्निवीर योजना के तहत चयन हुआ था। उनकी चार महीने की ट्रेनिंग ओडिशा के चिल्का में पूरी हुई। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद आज मेघा निषाद ठेलका चौक पहुंची वही से उनका भव्य स्वागत ग्रामीण व परिवार जनों ने किया तत्पश्चात डीजे के साथ गांव कोनका पहुंची फिर गांव वालों ने फूलमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।इस सफलता पर मेघा ने अपनी माता पिता व गुरुजनों का आभार व्यक्त किया।

