जेवरा-सिरसा पुलिस चौकी में सौंपा ज्ञापन: अवैध शराब और देर रात तक ढाबों के संचालन की शिकायत
दुर्ग/जेवरा-सिरसा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आज भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेवरा-सिरसा पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत पत्र सौंपा।
ज्ञापन में क्षेत्र के 3 ढाबों - इन्दर ढाबा, शेर-ए-पंजाब ढाबा और सिंह साब ढाबा* पर अवैध रूप से शराब पिलाने और रात देर तक संचालन करने का आरोप लगाया गया है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन ढाबों के कारण क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं और आम जनता को परेशानी हो रही है।
ज्ञापन सौंपते समय भाजयुमो नेताओं ने कहा कि "जनहित सर्वोपरि है। नियम सभी के लिए समान हैं।" उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख लोग:
1. प्रवीण यादव - भाजयुमो जिला भिलाई उपाध्यक्ष
2. शीतल साहू - भाजयुमो जेवरा सिरसा मंडल पूर्व अध्यक्ष
3. किशन साहू - भाजपा जेवरा सिरसा मंडल कोषाध्यक्ष
4. संतोष उमरे - भाजयुमो जेवरा सिरसा मंडल उपाध्यक्ष
5. शिवम यादव - भाजयुमो जेवरा सिरसा मंडल मीडिया प्रभारी
6. इंद्रजीत गोस्वामी महाराज, मोहित साहू, हिमांशु भारती, सतीश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता
पुलिस ने शिकायत पत्र प्राप्त कर जांच का आश्वासन दिया है।


