अवैध जुआ/ सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, ऑनलाइन सट्टा प्रकरण मे 2 फरार आरोपी गिरफ्तार
▪️ ऑनलाइन सट्टा संचालन के मामले में फरार आरोपियों की लगातार तलाश एवं छापेमारी की जा रही थी
▪️ पुलिस दबाव एवं लगातार कार्यवाही के चलते दोनों आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण
▪️ आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तथा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई
▪️ प्रकरण में आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया गया
धमधा/थाना धमधा में अवैध ऑनलाइन सट्टा संचालन के संबंध में अपराध क्रमांक 193/2025 धारा 7(2) जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में आरोपीगण घटना के बाद से फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश एवं पता तलाश की कार्यवाही की जा रही थी।
लगातार पुलिस कार्यवाही एवं गिरफ्तारी के दबाव के चलते आरोपीगण आत्मसमर्पण किया गया। प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड लिया गया था। पूछताछ उपरांत आरोपियों को आज न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
▪️ घटना का कारण :
अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालन कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।
▪️ घटनास्थल :
थाना क्षेत्र धमधा, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का विवरण :
1. नीतिश गुप्ता, उम्र 35 वर्ष, निवासी बनियापारा धमधा।
2. अमित शर्मा, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम बिरझापुर।
▪️ जप्त सामग्री :
प्रकरण में पूर्व में जप्त सामग्री अनुसार वैधानिक कार्यवाही की गई है।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना धमधा पुलिस स्टाफ की सतत पता तलाश, तकनीकी विश्लेषण एवं लगातार छापेमारी कार्यवाही की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध ऑनलाइन सट्टा, जुआ एवं साइबर संबंधी अपराधों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


