श्रेया श्रीवास का अंडर 17 महिला स्कूल नेशनल टीम में हुआ चयन
हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/ विकासखण्ड धमधा की सेन समाज की बेटी श्रेया श्रीवास पिता गौतम श्रीवास, ग्राम अछोटी जिला दुर्ग की निवासी है जो आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बोरी की छात्रा है जिसका हरियाणा में होने वाले अंडर 17 महिला स्कूल नेशनल टीम में चयन हुआ चयन। आपको बता दे इससे पहले श्रेया श्रीवास का चयन छत्तीसगढ़ की महिला क्रिकेट टीम में भी हुआ था।
बेटी की इस उपलब्धि से माता पिता, गांव, सेन समाज, व आसपास के छेत्र में ख़ुशी का महोल है,व सभी ने बच्ची की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

