शराब भट्ठी बंद कराने प्रदर्शन में अछोली सहित 8 गांव के ग्रामीण हुए शामिल

हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/ धमधा ब्लॉक के ग्राम अछोली अभी तेज सुर्खियों पर है जहाँ पर शराब दुकान के खुलने के विरोध को लेकर अन्य मांगे ग्रामीण जन कर रहे है जहाँ ग्राम अछोली के ग्रामीण कहते है कि शराब दुकान खोलने के फैले को वापस लेने व किसान को पर्याप्त डी.ए.पी खाद आपूर्ति नही होने की एवं ठेलका सब स्टेशन के अंतर्गत ग्रामीण ईलाको में विद्युत कटौती कि शिकायतों के साथ अछोली ग्राम में शराब दुकान खुलने की जानकारी मात्र से लगातार क्षेत्र में फैले जन आक्रोश एवं अन्य समस्याओं को लेकर हम किसानो के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है। ग्राम अछोली, तह. धमधा जिला दुर्ग में समाचार पत्र के दिये गये निविदा के अनुसार शराब दुकान खोलने की बात से ही सनसनी फैली हुई है। शराब दुकान के खोलने से पुरे क्षेत्र में अराजकता बढ़ेगी एवं युवाओं का भविष्य अंधकार मय हो जायेगा। जिसके चलते तत्काल अछोली गांव में शराब दुकान खोलना रद्द किया जावें। वही किसानों को डी.ए.पी खाद की किल्लत एवं पर्याप्त मात्रा में सही समय में नही मिलने के कारण धान की फसल पैदावार में गिरावट आयेगी। जिसके चलते किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। इसलिये सभी सोसायटीयों में पर्याप्त डी.ए.पी खाद की पूर्ण व्यवस्था कि जायें। ठेलका सब स्टेशन विद्युत वितरण केन्द्र के द्वारा लगातार अघोषित विद्युत कटौती कि जा रही है जिसके चलते ग्रामीणो को मौसम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसे जनहित में तत्काल विद्युत व्यवस्था सुधारी जायें एवं विद्युत व्यवस्था पूर्ण रूप से दी जाने की मांग की गई।


