हेमंत उमरे CG सच तक दुर्ग, 05 फरवरी। आधी रात पुलिस महकमे में हुई बड़ी सर्जरी में दुर्ग एसएसपी रामगोपाल गर्ग को प्रभारी आईजी बनाते हुए जितेंद्र शुक्ला को एसपी दुर्ग बनाया गया है। अमरेश मिश्रा को रायपुर, डॉ संजीव शुक्ला को बिलासपुर, डॉ रामगोपाल गर्ग दुर्ग, डॉ दीपक झा राजनांदगांव रेंज के प्रभारी आईजी होंगे जबकि संतोष कुमार सिंह रायपुर, जितेंद्र शुक्ला दुर्ग, शशि मोहन सिंह जशपुर, विजय अग्रवाल सरगुजा, विवेक शुक्ला जांजगीर चांपा, शलभ सिन्हा जगदलपुर, रजनेश सिंह बिलासपुर, प्रभात कुमार नारायणपुर के नए एसपी बनाए गए हैं।
Loading...

