CG सच तक धमधा दुर्ग । धमधा ब्लॉक के ग्राम पंचायत घोटवानी की सचिव देव श्री साहू की मनमानी से परेशान ग्रामीणों पंचायत के सामने रोष प्रदर्शन किया है तथा उक्त सचिव को अपनी पंचायत से हटाने की मांग की है।
ग्राम पंचायत घोटवानी निवासी मुकेश सिन्हा , संतराम सिन्हा सुरेश वर्मा , अक्षय साहू, भीखम वर्मा, शोखर वर्मा, सनत कुमार , महेश, सिन्हा, ललीत गुप्ता , आकाश वर्मा , बालदाऊ साहू , कमलेश साहू, बिशेसर सिन्हा, हेमंत कुमार, देवकुमार यादव सहित आदि प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ग्राम पंचायत घोटवानी गांव के पंचायत में में एक खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत में होने वाले विकास कार्यों के साथ अन्य सरकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाना एवं उन योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ देना था।
ग्राम पंचायत आम सभा बैठक की मुनादी होने पर दोपहर 1:00 बजे से ही गांव के तमाम ग्रामीण अपने अपने कामकाज छोड़कर पंचायत परिसर में पहुंच गए। बैठक का एजेंडा क्या है और विकास के नाम पर कौन-कौन से प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। जिसकी जानकारियां ग्रामीणों को भी दी जाए। ग्रामीणों की इतनी बात सुनते ही सचिव का पारा चढ़ गया।
ग्राम सचिव पर अभद्रता का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त ग्राम सचिव ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बैठक जवाब मांगने पर वीडियो बनाने लगा और जो करना है कर लो ऐसा ग्रामीणों को धमकाने लगा। ग्राम सचिव की इस कार्यशैली को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और बैठक में आए सभी ग्रामीण पंचायत के सामने ही उक्त सचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर हंगामा करने लगे। ग्राम प्रधान ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप है।
योजनाओं का ग्राम सचिव ने ठेकेदार से सांठगांठ कर गांव मैं सार्वजनिक शौचालय तथा नाली निर्माण कराया है। इसमें जमकर गोलमाल किया है।

