Latest News
अपराध
7 वर्षों से फरार ठग धराया, मोबाइल टावर और पल्सर बाइक के नाम पर करता था धोखाधड़ी


Hemant Kumar pal
23-09-2025 08:00 PM
141
7 वर्षों से फरार ठग धराया, मोबाइल टावर और पल्सर बाइक के नाम पर करता था धोखा
खैरागढ़ ( हेमंत पाल )खैरागढ़-छुईखदान-गंडई थाना छुईखदान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोबाइल टावर लगाने और पल्सर बाइक दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर फरार चल रहा आरोपी आखिरकार सात साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।आरोपी हरिसिकेश साहू पिता सहदेव आनंद राम साहू, निवासी सुखीपाली, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) को आज दिनांक 23.09.2025 को थाना छुईखदान पुलिस की विशेष टीम ने महासमुंद जिले के सुखीपाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
धोखाधड़ी का यह मामला क्या है?
साल 2018 में थाना छुईखदान क्षेत्र में पल्सर मोटरसाइकिल दिलाने और आईडिया मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर कई लोगों से ठगी की गई थी। पीड़ितों की शिकायत पर अपराध क्रमांक 89/2018 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था।
प्रारंभिक जांच में आरोपी हरिसिकेश साहू की संलिप्तता सामने आई, लेकिन तभी से वह फरार हो गया था और पुलिस की पकड़ से बाहर था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना छुईखदान पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर विशेष टीम को महासमुंद रवाना किया। सुखीपाली थाना पिथौरा क्षेत्र से आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया, जिसके पश्चात उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Comments (0)
छत्तीसगढ़
श्री हनुमंत कथा आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसएसपी ने किया स्थल निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
BY Hemant Umarey • 21-12-2025

धमधा
किसान बंधु संगठन के 23 वे स्थापना दिवस पर हिरेतरा में हुआ भव्य किसान सम्मेलन
BY Hemant Umarey • 21-12-2025

छत्तीसगढ़ शासन
दुर्ग पुलिस की मुस्तैदी से ग्राम नगपुरा में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा का शांतिपूर्ण समापन।
BY Hemant Umarey • 21-12-2025

धमधा
किसान बंधु संगठन के 23 वे स्थापना दिवस पर हिरेतरा में हुआ भव्य किसान सम्मेलन
BY Hemant Umarey • 21-12-2025

छत्तीसगढ़ शासन
दुर्ग पुलिस की मुस्तैदी से ग्राम नगपुरा में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा का शांतिपूर्ण समापन।
BY Hemant Umarey • 21-12-2025






