किसान बंधु संगठन के 23 वे स्थापना दिवस पर हिरेतरा में हुआ भव्य किसान सम्मेलन

दुर्ग पुलिस की मुस्तैदी से ग्राम नगपुरा में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा का शांतिपूर्ण समापन।

श्री हनुमंत कथा आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसएसपी ने किया स्थल निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

छत्तीसगढ़

रघुनंदन वर्मा पर मनमानी के आरोप, अब प्रशासन की निगाहें धान केंद्र पर टिकी

Hemant Kumar pal

15-11-2025 09:34 AM
562

धमधा घोटवानी धान खरीदी केंद्र में हंगामा समिति आवंटन को लेकर उठे गंभीर सवाल

अध्यक्ष डॉ. रघुनंदन वर्मा पर मनमानी व नियमों की अनदेखी के आरोप

धमधा धान खरीदी की शुरुआत के पहले ही दिन घोटवानी धान खरीदी केंद्र विवादों में घिर गया है। बाजार टेंडर के प्राधिकृत अधिकारी और समिति अध्यक्ष डॉ. रघुनंदन वर्मा पर मनमानी का आरोप लगा है। स्थानीय किसानों और समिति सदस्यों ने दावा किया है कि उन्होंने नियम प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए अपने पसंदीदा व्यक्ति को समिति आवंटित कर दिया, जिससे केंद्र में विवाद और नाराजगी का माहौल है। नियमों के विपरीत जाकर समिति आवंटन का आरोप

नियमों के अनुसार

समिति आवंटन समिति प्रबंधक,

समिति अध्यक्ष,

और समिति सदस्यों की संयुक्त टेंडर प्रक्रिया से होना चाहिए।

लेकिन आरोप है कि इन सभी प्रक्रियाओं को अनदेखा कर

डॉ. रघुनंदन वर्मा ने सीधे अपने निजी व्यक्ति को समिति सौंप दी।

समिति प्रबंधक विष्णु साहू ने खोली पोल

समिति प्रबंधक विष्णु साहू ने भी इस निर्णय पर आपत्ति जताई है।

उन्होंने स्पष्ट कहा समिति अध्यक्ष के द्वारा ही समिति दी गई है।

मैंने कहा था कि टेंडर होना चाहिए, तभी समिति किसी को सौंपी जाए।इस बयान के बाद मुद्दा और गरम हो गया है, क्योंकि यह सीधे तौर पर आरोपों की पुष्टि करता है।

अधिकारियों ने दिया आश्वासन ‘टेंडर अनिवार्य है, प्रक्रिया के बाद ही होगा आवंटन’

धान खरीदी केंद्र पहुँचे विभागीय अधिकारियों ने स्थिति को देखते हुए कहा कि समिति का आवंटन टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही किया जाएगा।न्यूनतम टेंडर वाले व्यक्ति को ही कार्य सौंपा जाएगा।

बिना प्रक्रिया किए समिति देने का कोई अधिकार किसी को नहीं है।

इससे यह साफ है कि मामला अब विभागीय स्तर तक पहुँच चुका है।

किसानों में नाराजगी, नियमों की धज्जियाँ उड़ाने का आरोपकिसानों का कहना है कि धान खरीदी हर साल समय पर चलती है, लेकिन इस बार अध्यक्ष की दबंगई के चलते केंद्र में अव्यवस्था फैल गई है। नियमों का उल्लंघन कर अपने आदमी को फायदा पहुँचाने की कोशिश की जा रही है। लोगों के बीच में दिनभर चर्चा का विषय यही रहा कि आखिर क्यों समिति अध्यक्ष ने टेंडर प्रक्रिया की अनदेखी की?

क्या कार्रवाई होगी? अब सभी की नजरें जिला प्रशासन पर अब यह देखना दिलचस्प होगा किजिला प्रशासन इस नियम उल्लंघन पर क्या कदम उठाता है।

अगर आरोप साबित होते हैं तो समिति आवंटन रद्द भी किया जा सकता है और संबंधित अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। कुल मिलाकर…घोटवानी धान खरीदी केंद्र में टेंडर विवाद ने खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोपों के बीच किसानों और समिति सदस्यों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब फैसला प्रशासन को करना है कि नियमों की रक्षा होती है या मनमानी हावी होती है।

Hemant Kumar pal

Comments (1)

जय माहाकाल

जय माहाकाल

Hello

36 days ago
Trending News

छत्तीसगढ़

श्री हनुमंत कथा आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसएसपी ने किया स्थल निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

BY Hemant Umarey21-12-2025
किसान बंधु संगठन के 23 वे स्थापना दिवस पर हिरेतरा में हुआ भव्य किसान सम्मेलन

धमधा

किसान बंधु संगठन के 23 वे स्थापना दिवस पर हिरेतरा में हुआ भव्य किसान सम्मेलन

BY Hemant Umarey21-12-2025
दुर्ग पुलिस की मुस्तैदी से ग्राम नगपुरा में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा का शांतिपूर्ण समापन।

छत्तीसगढ़ शासन

दुर्ग पुलिस की मुस्तैदी से ग्राम नगपुरा में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा का शांतिपूर्ण समापन।

BY Hemant Umarey21-12-2025
Latest News

Hemant Kumar pal

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE